23.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20240324 1740172
मध्यप्रदेश

रंगों का पर्व होली : पुलिस की अपील जनता के नाम

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
रंगों के त्योहार होली पर पुलिस थाना पाटन के थाना प्रभारी नवल आर्य की एक अनूठी पहल, उन्होंने पाटन पुलिस बल की ओर से होलिका दहन आयोजक समितियों से अपील की है कि देश के इस पावन पुनीत पर्व होली प्रेम और सौहार्द बनाए रखें, साथ ही जहाँ जहाँ भी होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं वहाँ सुरक्षा की दृष्टि से पानी व आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था करें।

IMG 20240324 WA0022

ज्ञात हो कि प्रति बर्ष फाल्गुन माह में मनाया जाने वाले रंगों के त्यौहार होली पर जगह जगह होलिका दहन किया जाता है जिससे कई बार सुरक्षा की कमी के कारण कुछ अप्रिय घटनाओं का अंदेशा रहता है जिसके मद्देनजर पुलिस थाना पाटन के थाना प्रभारी नवल आर्य द्वारा लोगों से हर सुरक्षा के इंतजाम कर पुलिस सहायता करने की अपील है चूंकि यह त्यौहार आपका है इसलिए सुरक्षा के सारे पुख्ता इंतजाम किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।


Bundelikhabar

Related posts

मिस एन्ड मिसेज एम.पी. प्रतियोगिता

Bundeli Khabar

बड़ा आदेश: वैक्सीन नहीं तो वेतन नहीं

Bundeli Khabar

सैकड़ों की संख्या में खटीक समाज के लोगों ने थाना प्रभारी के खिलाफ दिया एसपी को ज्ञापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!