22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230501 WA0023
मध्यप्रदेश

धामोनी वाले बाबा के तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां अंतिम चरण में

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

5 से 7 मई तक सम्पन्न होगा सालाना उर्स

सागर/ब्यूरो

सर्वधर्म, कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इशहाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह. अलैह। धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स 05 मई से 07 मई तक सम्पन्न होगा। बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दरगाह प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने बताया कि धामोनी वालें बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत 05 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी। 06 और 07 मई की तमाम रात हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल आमिल आरिफ कब्बाल पार्टी मेरठ उत्तर प्रदेश और रईश मियां कब्बाल पार्टी नई दिल्ली के बीच कव्वालियों का मुकाबला होगा। यहां होने वाले उर्स में दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।उर्स आयोजन को लेकर दरगाह प्रबंध कमेटी द्वारा उर्स की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें दरगाह सजावट व्यवस्था,बाजार व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था, टेट-साउण्ड, डेकोरेशन व्यवस्था, देग- प्रसाद वितरण और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बनाये गये प्रभारी बनाए गए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

कर्ज के बाद अब खाद न मिलने से किसान ने की आत्महत्या

Bundeli Khabar

कलेक्टर की पहल पर पाटन के 50 गांव के खेतों में पहुंचा नहर का पानी

Bundeli Khabar

आदिवासी समुदाय के बीच संदीप जैन बबलू सिनेमा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!