23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230501 WA0021
मनोरंजन

दर्शकों के साथ साथ निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा एक अघोरी’ को समीक्षकों ने भी सराहा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों में निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा एक अघोरी’ भी शामिल है। हालांकि कई फिल्मे इस हफ्ते सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई हैं जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत मणि रत्नम की फ़िल्म पीएस 2 और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती और अमरीन की डेब्यू फ़िल्म बैड बॉय शामिल है। वहीं सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान भी सेकन्ड वीक में चल रही है। उसके बावजूद ‘बेरा एक अघोरी’ को देश भर में काफी स्क्रीन मिले हैं और इसे सिनेमाघरों में बेहतरीन ओपनिंग मिली है।
फ़िल्म के प्रोड्यूसर राजू भारती बधाई और शुभकामनाओ के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने नए आर्टिस्ट पर भरोसा रखा और स्क्रिप्ट को ही हीरो माना। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने पर मजबूर कर रही है।
धिराल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति हिंदी फ़िल्म “बेरा-एक अघोरी” के मुख्य कलाकार प्रेम धिराल, शक्ति वीर धिराल और प्राजक्ता शिंदे हैं।
हॉरर शौली की पिक्चर होने के बावजूद इस फ़िल्म में यह बेहद जरूरी मैसेज है कि सच्चाई की अंत में जीत होती है। फ़िल्म के गाने इसका प्लस पॉइंट हैं जिन्हें नक्काश अज़ीज़, शाहिद माल्या और वैशाली ने आवाज़ दी है।
देखा जाए तो प्रोड्यूसर राजू भारती की फ़िल्म “बेरा एक अघोरी” मनोरंजन का पूरा पैकेज है। फ़िल्म में लव स्टोरी, थ्रिल, रहस्य के साथ थिरकने वाला संगीत भी है। फ़िल्म में एनिमेशन और वीएफएक्स का भी भरपूर प्रयोग हुआ है।
फ़िल्म के लेखक शक्ति वीर धिराल, निर्देशक प्रेम धिराल, म्युज़िक डायरेक्टर प्रेम शक्ति, कैमरामैन रौशन खड़गी हैं। फ़िल्म को ऑडियो लैब मीडिया कारपोरेशन ने रिलीज किया है। फ़िल्म देखने लायक है और इसकी कहानी की वजह से और माउथ पब्लिसिटी की वजह से इसे खूब लोकप्रियता मिलने वाली है।


Bundelikhabar

Related posts

‘परस्त्री’ के प्रमोशन करने के लिए लिए मुम्बई आये नेपाली कलाकार

Bundeli Khabar

रोमांटिक वीडियो ‘सुन ले ज़रा’ में गौतम – पंखुड़ी आए साथ

Bundeli Khabar

स्टोरीडेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी साजन अग्रवाल निर्देशित ‘मेरा बाप कौन है

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!