30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

मंत्री जी के बिगड़े बोल से नाराज वनकर्मी हुए एकजुट

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

टीकमगढ़/ब्यूरो
मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा बमौरी विधानसभा क्षेत्र (गुना) में एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में वन विभाग की ऐसी तैसी करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री जी अपने कार्यक्रम में वन भूमि पर हो रहे प्लांटेशन की दिशा परिवर्तित करने के लिए कह रहे थे ताकि अतिक्रमण कारियों की भूमि मुक्त न हो सके और अगर ऐसा हुआ तो सारे वन विभाग की ऐसी-तैसी करने की धमकी भी दे डाली।

उक्त मामले में म.प्र. रेंजर्स एसोसिएशन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विज्ञप्ति जारी की है कि दिनाँक 06 दिसम्बर 2022 को समस्त वनकर्मी अपने-अपने जिले में कलेक्टर को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपेगे और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे।

मध्यप्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार का कहना है कि मध्यप्रदेश सरकार के इतने उच्च पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी बात शोभा नही देती है अगर सरकार के एक मंत्री अपनी सभा मे इस वक्तव्य देंगे तो इससे भू-माफियाओं के हौसले और ज्यादा बुलंद होंगे तथा वन-विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपना दायित्व निर्वहन में भी कठिनाईयां आएंगी। एवं मध्यप्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन उक्त वक्तव्य की घोर निंदा करता है तथा मंत्री जी पर उचित कार्यवाही की माँग करता है।

Screenshot 2022 1203 225740


Bundelikhabar

Related posts

हत्या : चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar

बिना विधायक के विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ वन अमले ने खोला मोर्चा

Bundeli Khabar

तीन घंटे का जाम:शासन की मनमानी से निजी मोटर मालिक परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!