23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 11 1
मौसम

45 जिलों में आफत की बारिश होगी: अलर्ट हुआ जारी

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

भोपाल/ब्यूरो

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश के 21 जिलों में घनघोर बारिश होगी। जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है एवं 24 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी जिसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के 52 में से करीब 45 जिलों में आफत की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया है कि 23 अथवा 24 अगस्त से मौसम सामान्य होने लगेगा।

*रेड अलर्ट*
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सागर, दमोह, नरसिंहपुर एवं जबलपुर जिलों में घनघोर बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की है कि मौसम से प्रभावित होने वाली सभी गतिविधियों को स्थगित कर दें। बारिश और बहते हुए पानी से बचें।

*यलो अलर्ट*
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, मुरैना, भिंड, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा, धार एवं देवास जिलों में भारी से अति भारी यानि मूसलाधार वर्षा होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित करें। किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।


Bundelikhabar

Related posts

छमा-छम बारिश- बरशेंगे बदरा

Bundeli Khabar

पानशेत,खडकवासला डैम से अब नहीं छोड़ा जायेगा पानी

Bundeli Khabar

मौसम अलर्ट: अगले तीन दिन इन जिलों में भारी बारिश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!