28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220618 WA0005
देश

अगर आप ऑनलाईन लोन लेते हो तो हो जाओ सावधान

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

दत्ता रुपए व पापा मनी ऑनलाइन फाइनेंस कम्पनी के कारनामे।
राकेश चौबे
टिटवाला : टिटवाला के दोपहिया वाहन बनाने वाले व्यापारी धीरज सिंह को दत्ता रूपी ऑनलाइन व पापा मनी फाइनेंस कम्पनी द्वारा उनके ईमेल अड्रेस से सभी सम्पर्क क्रमांक निकालकर उनके सभी परिचितों को अश्लील हरकतें करते हुए फोटो बनाकर भेज कर उनकी छवि सभी लोगो में खराब करने की कोशिश की जा रही है।

धीरज सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते उन्होंने दत्तारूपी व पापा मनी नामक ऑनलाइन फाइनेंस कम्पनी से पैसे लिए जिसकी अवधी एक हफ्ता होती हैं उन्होंने बताया कि उन्होंने दत्तारूपी ऑनलाइन फाइनेंस कम्पनी से 1962 रुपए लिए जिसका भुगतान एक हफ्ते में 3500 देने थे व पापा मनी ऑनलाइन फाइनेंस कम्पनी से 1300 रुपए जिसका भुगतान एक हफ्ते में 2300 रुपए देने थे फाइनेंस कम्पनी द्वारा दिए गए समय के अनुसार जब कम्पनी के कर्मचारी का फोन आया कि पैसे कब दोगे तो उन्होंने कहा कि आज साम को दे दूंगा तभी उसने कहा नहीं साम को नहीं हमे अभी पैसा ट्रांसफर करो नहीं तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि क्या परिणाम हम साम को आपको पैसे ट्रांसफर कर देंगे तो उसने मुझे कहा तो अब हम तुम्हे बताते है क्या परिणाम होता है और उन लोगों ने हमारे ईमेल अड्रेस से सारे सम्पर्क क्रमांक को निकलकर नग्न तस्वीरों पर हमारा चेहरा एडिट कर सभी को भेजने लगे जब उन्होंने ऐसा किया तो हमारे परिचितों का हमे फोन आने लगा की तुम इस तरह के फोटो अपने नम्बर से क्यों भेज रहे हो तब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो उन फाइनेंस कम्पनी द्वारा उन्हें भी नग्न तस्वीरों कि फोटो भेजी गई हैं थी जिसपर उनका चेहरा एडिट करके बनाया गया था और काफी कुछ अश्लील बातो का वर्णन किया गया था।

इन ऑनलाइन कंपनियों को क्या क्या आरबीआई ने ऐसा करने कि अनुमति दी है क्या? आखिर इस तरह की हरकतों से क्या मिलता है इस तरह की फाइनेंस कंपनियों को?


Bundelikhabar

Related posts

27 साल के महत्वपूर्ण कार्यकाल के बाद टी सीरीज को छोड़ चले विनोद भानुशाली

Bundeli Khabar

महाभारत के भीम ने की पेंशन की माँग

Bundeli Khabar

तुष्टीकरण का नतीजा है साम्प्रदायिक दंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!