22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1 4
क्राइम

मर्डर: बेटी से बात करने से मना करने पर युवक ने पिता को उतारा मौत के घाट

Bundelikhabar

बेटी से बात करने से मना करना पड़ा पिता को महंगा, युवक और उसके साथियों ने उतारा लड़की के पिता को मौत के घाट

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में दरमियानी रात किराना दुकान संचालक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है | वारदात को अंजाम देकर तीनों हमलावर भाग गए| पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है| बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक मृतक की बेटी से बात करता था, जिस पर मृतक ने आपत्ति जताई थी, इसी बात को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है| गोरखपुर पुलिस ने बताया कि बृज मोहन नगर रामपुर निवासी

39 वर्षीय बसंत पटेल किराने की दुकान चलाता है| उसके पड़ोस में ही नमन उर्फ अभिषेक पटेल का घर है| नमन अक्सर बसंत की बेटी से बात करता था| इस बात को लेकर बसंत पटेल ने कई बार आपत्ति जताई थी और नमन से उसकी बेटी से बात करने मना किया था इसी बात को लेकर कल रात करीब 11:30 बजे नमन उर्फ अभिषेक पटेल तथा बसंत पटेल के बीच विवाद हो गया| विवाद के दौरान नमन का दोस्त आदि उर्फ़ आदित्य साहू एवं रामदास पटेल भी आ गए और बसंत के साथ तीनों मारपीट करने लगे| मारपीट के दौरान आरोपियों ने अपने पास रखा चाकू निकाला औरऔर बसंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया| चाकू के वार से बसंत को पेट, कमर एवं शरीर में गंभीर चोट लग गई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया।

बसंत की आवाज सुनकर उसके परिजन एवं पडोस के लोग दौड़े तो तीनों हमलावर मौके से भाग गए| घटना के बाद बसंत के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसके पहले ही बसंत की मौत हो चुकी थी| वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने हमलावर आरोपी नमन उर्फ अभिषेक पटेल, रामदास पटेल एवं आदि उर्फ़ आदित्य साहू के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है| गोरखपुर थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

शासन का बुल्डोजर: अपराधी का अवैध मकान ध्वस्त

Bundeli Khabar

ट्रेन में लाखों का सोना बरामद

Bundeli Khabar

तब्बल ३७ गुन्हे दाखल असलेला सराईत आरोपी पकडण्यात कल्याण तालुका पोलिसांना यश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!