20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0220 131227
क्राइम

सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

Bundelikhabar

सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई मामले में पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, वही एक आरोपी की पतासाजी में जुटी है पुलिस, वायरल वीडियो नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने का बताया जा रहा

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से मारपीट करता हुआ वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीसरा अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है वायरल वीडियो जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने का बताया जा रहा है।

जबलपुर के सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें गढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी विनोद यादव और शुभम रजक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीसरा आरोपी सोनू अभी फरार है जिसकी तलाश करना थाना पुलिस कर रही है मामले में गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने का है जिसमें सोनू नाम के युवक के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है सोनू नाम का युवक मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट एंबुलेंस में हेल्पर का कार्य करता था जिसका पैसों के विवाद पर विनोद यादव और शिवम रजक और एक अन्य युवक सोनू से विवाद हो गया जिस पर शिवम रजक विनोद यादव और सोनू नाम के युवकों द्वारा बेल्ट के साथ युवक सोनू से मारपीट की गई थी जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों शिवम और विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इनका तीसरा साथी सोनू अभी फरार है जिसकी पतासाजी में पुलिस लगी हुई है जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

दुुष्कर्म: गर्भवती महिला के साथ दिव्यांग ने किया दुष्कर्म

Bundeli Khabar

शासन का बुल्डोजर: अपराधी का अवैध मकान ध्वस्त

Bundeli Khabar

अन्तर्राज्यीय सैक्स रैकेट का खुलासा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!