22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 1 8
मध्यप्रदेश

शिकारियों ने तेन्दुआ को करंट लगाकर उतारा मौत के घाट

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के मझौली इंद्राणा के जंगलों में शिकारियों ने तेन्दुआ को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया । इस घटना की सूचना वन विभाग को मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर विभागीय अमले ने पहुंचकर तेंदुआ को जंगल से रेस्क्यू कर, पशु चिकित्सा महाविद्यालय की केजुअल्टी में रखा है, जहां उसका पीएम किया जा रहा है।

वन विभाग परिक्षेत्र सहाय कालूराम पटैल ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि इंद्राना के घने जंगल में एक तेन्दुआ मृत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की तो तेन्दुआ जंगल में मृत अवस्था में पाया गया है।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो तेन्दुआ की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा। लेकिन प्रथम द्रष्टा जांच में यह कयास लगाए जा रहे है कि तेंदुआ की मौत करंट लगने से हुई है। तेंदुआ की उम्र करीब 12 साल की है। विभाग मामले की जांच में जुटा है।

घात लगाकर बिछाया गया तार का जाल-जंगल की संपत्ति कहे जाने वाले वन्यजीवों का शिकार अब आमबात होती जा रही है। क्षेत्र बड़ा होने के चलते गश्ती दल महज।


Bundelikhabar

Related posts

समाधान ऑनलाइन की समीक्षा

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में उमड़ा जन सैलाब:लाखों की तादाद में पहुंचे शिवभक्त

Bundeli Khabar

सारा अली ख़ान स्टारर फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का फर्स्ट-लुक जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!