23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
images 4 2
मध्यप्रदेश

नहीं लगेंगे अब मकर संक्रांति के मेले: आदेश जारी

Bundelikhabar

मकर संक्रांति सहित सभी पर्वों पर नर्मदा तट पर मेलों का आयोजन प्रतिबंधित
एसडीएम गोरखपुर ने जारी किया आदेश

जबलपुर/ब्यूरो

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और इससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम गोरखपुर दिव्या अवस्थी ने गोरखपुर अनुभाग के अंतर्गत नर्मदा नदी के सभी घाटों ग्वारीघाट, जिलहरीघाट, खारीघाट, सिद्धघाट, उमाघाट, घुघराघाट, शंकरघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट एवं भेड़ाघाट में मकर संक्रांति व आने वाले अन्य पर्वों के दौरान मेलों के आयोजन को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर प्रतिबंधित कर दिया है। एसडीएम गोरखपुर के आदेश में घाटों पर समूह में एकत्र होने तथा नदी में सामूहिक रूप से स्नान करने पर भी रोक लगाई है। आदेश में इन प्रतिबंधों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।


Bundelikhabar

Related posts

युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर मां तुझे सलाम कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

बिजावर: दो पिकअप वाहनों से 20 भैसें जप्त

Bundeli Khabar

सरपंच, सचिव के दावों की खुली पोल ग्रामीण गंदगी से निकलने को मजबूर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!