20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211029 WA0008
मनोरंजन

दृष्टिबाधित लड़कों और लड़कियों का गरबा कार्यक्रम “रास गरबा 2021”

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : एम.एन. बनाजी इंडस्ट्रियल होम फॉर द ब्लाईड संस्था द्वारा जोगेश्वरी में दि. 25 अक्टूबर 2021 को दृष्टिबाधित लड़कों और लड़कियों के लिए गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में मुंबई भर से लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में सम्मानित प्रमुख अतिथि शामिल हुए जिनमें अभिनेत्री पारुल चौधरी, चारूल मलिक, पूर्व पार्षद हारून खान, तान्या बलसारा, नैन्सी भगत (एथलीट), एस.के. सिंह (नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के महासचिव), पल्लवी कदम (नैब इंडिया के कार्यकारी निदेशक) और रमाकांत साटम (एमएनबी के मुख्य कार्यकारी निदेशक), यशेश बराई तथा भूपेंद्र कढी और अन्य मान्यवर उपस्थित थे. शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ. गरबा और डीजे के साथ दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने जमकर आनंद लिया. 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग इस कार्यक्रम के हिस्सेदार बने.

प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों जैसे सर्वश्रेष्ठ पोशाक, सर्वश्रेष्ठ नर्तक, सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन आदि में कई पुरस्कार दिए गए. सभी प्रतिभागियों को उन्हें प्रेरित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिए गए. फिल्म डायरेक्टर कृष्णा चौहान ने सभी दृष्टिबाधित बच्चों को शुभकामनाएं दीं लगभग 50 से अधिक दर्शकों ने इस कार्यक्रम को देखा और दृष्टिबाधित लड़कों और लड़कियों ने गरबा खेलने का आनंद लिया.

प्रमुख अतिथि अभिनेत्री पारुल चौधरी और चारूल मलिक एवं पूर्व पार्षद हारून खान इन्होने अपने भाषण में कहा कि इस गरबा देखने से हमारी आंखे खुल गयी है और हमें आपसे आज प्रेरणा मिल गयी है.
मयंक शेखर (एमएनबी के सीईओ), पंक्ती लालाजी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था इसके लिये दृष्टिबाधित प्रतिभागियोंने उन्हे बधाई दी. कार्यक्रम में शुभम, हर्शल, सुनील, चमपति जाधव, अनिकेत तथा किशोर शिंदे ने सहायक की भूमिका निभाई.


Bundelikhabar

Related posts

डांडिया रास के लिए गोविंदा, गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी पहुंचेंगे पटना

Bundeli Khabar

प्रोड्यूसर अनु मित्रा एवं सूरज शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘दो अजनबी’ का पोस्टर किया रिलीज़

Bundeli Khabar

‘हम हिंदुस्तानी’ देशभक्ति गीत रिलीज़, बॉलीवुड के 15 दिग्गज हैं शामिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!