16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
images 3 3
उत्तरप्रदेश

तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/ उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़:दिनांक 08.10.2021 को थाना आसपुर देवसरा में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर एक व्यक्ति अपने साथियों की मदद से भगा ले गया है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 240/2021 धारा 363, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त मुकदमें की विवेचना/अग्रिम कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 15.10.2021 को थाना आसपुर देवसरा के प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा उक्त मुकदमें से संबंधित 03 अभियुक्त 1. राधेश्याम जायसवाल पुत्र स्व0 रामउदित जायसवाल 02. दिलीप जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल 03. रंजीत जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासीगण ग्राम पूरा ढकवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के ग्राम ढकवा से गिरफ्तार किया गया। मुकदमें से संबंधित अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. राधेश्याम जायसवाल पुत्र स्व0 रामउदित जायसवाल निवासी ग्राम पूरा ढकवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।़
  2. दिलीप जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी ग्राम पूरा ढकवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।़
  3. रंजीत जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी ग्राम पूरा ढकवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।़

पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

सराय मधई दाता साई आश्रम को जाने वाली सड़क की हालत गंभीर

Bundeli Khabar

डाक्टर ए के बंसल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

एक दीवाना 12 हसीना’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!