26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211004 WA0002
उत्तरप्रदेश

लखीमपुर खीरी हादसा: दो किसानों की मौत कई घायल

Bundelikhabar

किसान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को काले झंडे दिखाने के लिये में खड़े थे। लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने कार किसानों पर चढ़ा दी। 2 किसानों की मौत और कई किसानों के घायल होने की सूचना है।

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर अभी भी किसान डटे हुए हैं तो वहीं यूपी में हर जिले में किसान महा पंचायत आयोजित की जा रही है। रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचने वाले थे। उससे पहले ही तिकुनिया में बड़ा बवाल हो गया।

तिकुनिया में किसान उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े हुए थे। केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले ही कुछ भाजपाइयों और किसानों में बवाल हो गया। सूचना है कि भाजपाइयों ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे गुस्साए किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। लखनऊ से कमिश्नर एवं आईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

रविवार को लखीमपुर खीरी के सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने कार किसानों पर चढ़ा दी। किसान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाने के लिए तिकुनिया पर खड़े हुए थे। इससे आक्रोशित किसानों ने 2 गाड़ियां फूंक दीं। बवाल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तिकुनिया पहुंच गया है।

मौके पर एसपी और डीएम मौजूद :

बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को गृह राज्य मंत्री के पैतृक गांव में केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही किसानों और भाजपाइयों के बीच में बवाल हो गया। स्थिति को देखते हुए एसपी और डीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।


Bundelikhabar

Related posts

आजमगढ़ और रामपुर चुनाव परिणाम का राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा असर: बीजेपी को होगा फायदा

Bundeli Khabar

कैबिनेट मंत्री की पहल से सड़क निर्माण शुरू

Bundeli Khabar

एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन 13 नवंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आमंत्रित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!